Friday, April 10, 2026
Homeअन्यढाबा संचालक पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हमला करने वाले सभी आरोपी...

ढाबा संचालक पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हमला करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार…वीडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित मौर्य ढाबे के मालिक और उनके बेटे पर दर्जन भर लोगों ने लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में तोरवा थाना पुलिस ने केस दर्ज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गुरुवार देर रात करीब देर रात 11.45 में मौर्या ढाबा तोरवा में दर्री घाट के गोलू तिवारी एवं अन्य लोगो ने मारपीट किया जिसमे प्रार्थी सौरभ मौर्य द्वारा तोरवा थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। सुबह वीडियो देखे जाने पर आरोपी की संख्या 05 थी। मामले में 294. 323. 147, 148, 327, 25 आर्म्स एक्ट धारा बलवा एवं गैर जमानती धारा भी लगाई गई है। मुख्य आरोपी योगेश उर्फ गोलू तिवारी सहित 01 अपचारी बालक सहित सभी 05 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। घटना में उपयोग बोलेरो गाड़ी भी जप्त की गई है।

आरोपियों का नाम

01 योगेश उर्फ गोलू पिता बेदी तिवारी 33 वर्ष

02 तिजाऊ राम पिता चंद्रिका कश्यप 28 वर्ष

03 बलराम पिता धनीराम धुरी उम्र 25 वर्ष

04 अरुण पिता जगदीश धुरी 20 वर्ष

05 रामनरेश पिता दुर्गेश कश्यप उम्र 22 वर्ष

06 एक अपचारी बालक

सभी निवासी दर्रीघाट थाना मस्तूरी बिलासपुर

बिलासपुर: ढाबा संचालक पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हुआ हमला, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना…देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights