Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिबिलासपुर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव...

बिलासपुर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को सौंपेंगे गंगाजल और गोबर…

बिलासपुर। चाल चरित्र और चेहरा की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा का चरित्र भानु प्रतापपुर उपचुनाव में उजागर हो गया है। भाजपा ने भानु प्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके ऊपर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है। जिसके ऊपर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज है और न्यायालय में मामला विचाराधीन हैं। इसी मामले में रायपुर के एक आरक्षक को बर्खास्त भी किया जा चुका है लेकिन भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अपने रसुख के दम पर अपराध दर्ज होने के बाद भी अपने नामांकन में चुनाव आयोग को गुमराह किया है।

इस पूरे मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा की भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को बेनकाब करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पार्टी के सुद्धिकरण के लिए गंगाजल और गाय का गोबर सौंपा जाएगा और कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से आग्रह करेगी की गंगाजल और गोबर से भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पार्टी का सुद्धिकरण करे।

ज्ञातव्य है की महतारी हुंकार रैली कर केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को बुलाकर महिलाओं के हितों की बात करने का ड्रामा करने वाली पार्टी ने खुद उपचुनाव में स्त्री जाति के साथ अपमान करने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है ये भाजपा के लिए शर्मनाक है और छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान है।

इस तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेहरू चौक स्थित सरकारी आवास में दोपहर दो बजे गंगाजल एवं गाय के गोबर को भेंट किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights