Tuesday, April 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़अस्पताल में बिजली गुल, 4 बच्चों की मौत: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के...

अस्पताल में बिजली गुल, 4 बच्चों की मौत: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में भर्ती थे बच्चे; लगा आरोप हॉस्पिटल की लापरवाही से गई जान…

अंबिकापुर। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कालेज के मातृ शिशु अस्पताल में रविवार रात चार घण्टे बिजली गुल होने से अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। आरोप है कि वेंटिलेटर बंद हो जाने से बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हेलीकाप्टर से स्वास्थ्य सचिव को साथ लेकर अंबिकापुर आ रहे हैं।

अस्पताल में मृत बच्चों के स्वजनों ने बिजली गुल होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था और बिजली आने के बाद बच्चों की मौत होने की सूचना कर्मचारियों द्वारा देने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि उनके बच्चों का उपचार एसएनसीयू वार्ड में चल रहा था। रविवार रात लगभग चार घंटे तक विद्युत व्यवस्था चरमरा जाने के कारण बच्चों की मौत होने का आरोप स्वजनों द्वारा लगाया गया है। सोमवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डा रमनेश मूर्ति के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है कलेक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बंद कमरे में बैठक चल रही है अभी तक आधिकारिक रूप से मौत के कारणों को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है इधर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि किन कारणों से बच्चों की मौत हुई इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights