Tuesday, April 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़कुमारी शैलजा होंगी छत्तीसगढ़ की नई कांग्रेस प्रभारी, लंबे समय तक पीएल...

कुमारी शैलजा होंगी छत्तीसगढ़ की नई कांग्रेस प्रभारी, लंबे समय तक पीएल पुनिया ने संभाली थी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा होंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सैलजा को राष्ट्रीय महासचिव के साथ प्रदेश प्रभारी बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में पिछले सात साल से प्रदेश प्रभारी की भूमिका निभा रहे राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया की जगह शैलजा लेंगी।

शैलजा केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही चुकी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक दिन पहले ही कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में साफ कहा था कि जवाबदेही से भागने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही संकेत दिया था कि युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी बदलने के बाद अब प्रभारी सचिव को भी बदला जा सकता है। पुनिया के साथ ही चंदन यादव को प्रभारी सचिव बनाया गया था। सप्तगिरी शंकर उल्का को हाल ही में प्रभारी सचिव बनाया गया है।

पुनिया ने दिलाई इतनी जीतें: पीएल पुनिया के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता का वनवास दूर हुआ था। प्रदेश में सरकार आने के बाद हुए सभी विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद शैलजा के सामने सबसे पहली प्राथमिकता कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश का प्रदर्शन बेहतर रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights