Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा गिरफ्तार: सभा में कहा था- अगर...

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा गिरफ्तार: सभा में कहा था- अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तैयार रहो…

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में पीएम पर विवादित टिप्पणी की थी। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह 7 बजे पन्ना स्थित उनके निवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पटेरिया के बयान का भाजपा ने पुरजोर विरोध किया है।

कांग्रेस पर हमलावर हुआ भाजपा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते हैं, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है, घृणा की अति है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights