Monday, March 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, हेड कांस्टेबल की...

छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, हेड कांस्टेबल की मौत, 2 जवान घायल…

सरगुजा। सरगुजा के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Chhattisgarh BJP state president Arun Sao) के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident) हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। दो दिवसीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जा रहे थे, इसी दौरान उदयपुर के करीब BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे सवार। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया पर।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अंबिकापुर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जा रहा था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आज से बैठक होनी थी। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे। ये दूसरा मौका है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights