Monday, February 2, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों से मुसाफिरों को मिली भारी...

बिलासपुर: सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों से मुसाफिरों को मिली भारी बड़ी राहत, रेलमंत्री ने 4 ट्रेनों के ठहराव को किया स्वीकृत…

बिलासपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों से रेल में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को आज भारी राहत मिली है । अरुण साव ने अपने पत्रों के माध्यम से लगातार दिनाँक 12-08-21, 17-12-21, 12-08-21 एवं 26-11-22 को रेलमंत्री और रेल्वे अधिकारियों से विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। जिसे रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने गम्भीरता से लेते हुए 4 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी है।

करगीरोड स्टेशन में गाड़ी न. 18233/34 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस एवं गाड़ी न. 18247/48 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, बेलगहना स्टेशन में गाड़ी न. 18233/34 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस तथा बिल्हा स्टेशन में गाड़ी न. 18109/10 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर का ठहराव स्वीकृत किया है।

इन विभिन्न छोटे रेलवे स्टेशनो पर मिले ट्रेनों के ठहराव से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों को भारी राहत मिलेगी जिसका श्रेय क्षेत्रीय सांसद अरुण साव को जाता है जिन्होंने लगातार अपने पत्रों और रेलमंत्री व रेलवे के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से रेलमंत्री और रेलवे के अधिकारियों को मुसाफिरों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया और उसी के कारण आज 4 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति रेलमंत्री ने प्रदान की जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights