Monday, March 16, 2026
Homeक्राइम‘कांग्रेस जिला अध्यक्ष हूँ, उठाकर ले जाऊंगा’ कहने वाले युवा नेता गया...

‘कांग्रेस जिला अध्यक्ष हूँ, उठाकर ले जाऊंगा’ कहने वाले युवा नेता गया जेल…वीडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर। धमकी देकर जमीन कब्जे की कोशिश करने वाले युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम पर एफआईआर दर्ज हो गया है। पुलिस ने मामले की जाँच की बात कहते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन जब मामले में राजनीतिक तूल पकड़ा तो सीधे एफआईआर किया गया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी जांच और कार्रवाई की बात कही थी।

पूरा प्रकरण बिलासपुर का था जहां किसान ने आरोप लगाया था की असलम उर्फ शेरू नाम का कांग्रेसी नेता जो की बिलासपुर शहर का युवक कांग्रेस संगठन का प्रमुख भी है उनकी जमीन कब्जाने की नियत से उन्हें धमकी दे रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियों भी सामने आया था। पूरे मामले के बाद जहाँ कांग्रेस बैकफुट पर थी वही भाजपा ने मुखर होकर इसका विरोध किया था। बिलासपुर सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कह दिया था कि उनकी सरकार आई तो बुलडोजर चलेगा। वही चौतरफा दबाव पड़ने के बाद आरोपी असलम उर्फ शेरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जहा से सीधा सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

क्या था मामला? दरअसल बिलासपुर में जमीन से जुड़े विवाद में युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष असलम उर्फ शेरू ने किसान को जान से मारने की वा उठा लेने की धमकी दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि, मेरी जमीन पर खंभा लगाने कैसे आ गए, जिलाध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा, तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

मोपका निवासी पीड़ित किसान उमेंद्र राम साहू के मुताबिक, उसे उठा लेने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। किसान का कहना था कि, उसकी कृषि भूमि है। उस जमीन के मेड़ को काटकर असलम उर्फ शेरू और उसके साथियों ने समतल करा दिया है। दो अलग-अलग खसरे की जमीन को अपना होने का दावा कर रहे हैं। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी जिस पर पुलिस धारा 151 की कारवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया वहा से असलम उर्फ शेरू को जेल भेज दिया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights