Thursday, February 6, 2025
Homeबिलासपुरकेजरीवारल ने कहा- छत्तीसगढ़ को भगवान ने सब दिया, लेकिन इमानदार नेता...

केजरीवारल ने कहा- छत्तीसगढ़ को भगवान ने सब दिया, लेकिन इमानदार नेता नहीं…आप ने भी फूंका चुनावी बिगुल…

बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार के साथ शक्ति प्रदर्शन में जुट गई हैं। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आम सभा हुई तो, इसी दिन कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में स्वयं सीएम भूपेश बघेल शहर पहुंच कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। इसी कड़ी में रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘आप’ की जनसभा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी बिगुल फूंका।

केजरीवील ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जंगल, माइनिंग लोहा, कोयला, पहाड़ व नदियां सब हैं। भगवान ने सब कुछ दिया, लेकिन एक कमी छोड़ दी। इमानदार नेता नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी-कांग्रेस काम करती तो आप की इस रैली व जनसभा में कोई नहीं आता। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं फ्री की रेवड़ी बाटता हूं, लेकिन भाजपा के लोग रेवड़ी लूटकर घर भर रहे हैं। पिछले 75 साल में कभी खाने-पीने के सामान में टैक्स नहीं लगा। देश का टैक्स इकट्ठा कर अपने दोस्तों को दे रहे हैं। इनके कई दोस्त हैं, जिसमें एक आदमी ने कर्जा लिया, पर उसने कर्जा भुगतान नहीं किया, फिर भी उनका 34 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। दूसरे आदमी का 11 लाख करोड़ रुए का कर्ज माफ कर दिया। आप से सभी चीजों पर टैक्स लेते हैं और इन पर लुटा देते हैं। जितना कांग्रेस ने 75 साल में नहीं लूटा, उतना 7 साल में बीजेपी ने लूट लिया। बेइमानी मोदी ने की और जेल मनीश सिसोदिया भेजे गए। इन्होंने नोटबंदी कर पूरे देश का बेड़ा गर्ग कर दिया। भ्रष्टाचार व आतंवाद खत्म करने की बात कर रहे थे, लेकिन नहीं हुआ। इशारों में महा गठबंधन को लेकर कहा कि सभी मिल कर केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

चौथी पास राजा की सुनाई कहानी

सीएम केजरीवाल ने बताया कि एक राजा अनपढ़ व भ्रष्टाचारी था। एक गांव के एक परिवार में जन्म लिया। गांव के पंडित ने कुंडली बनाई। बोला कि माई तेरा बेटा सम्राट बनेगा। चौथी पास करते ही उसका स्कूल से नाम कटवा दिया गया। वो बच्चा रेलवे स्टेशन के पास चाय बेचने लगा। गांव में लंबे-लंबे भाषण चालू कर दिया। लडक़ा उस महान देश का राजा बन गया। अफसर आते थे, अंग्रेजी में बोलकर किसी भी फाइल में साइन कराकर ले जाते थे। एक दिन राजा ने एमए की फर्जी डिग्री का इंतजाम कर लिया। जनता ने खूब मजाक उड़ाया। राजा को कपड़ों का बड़ा शौक था। एक दिन में चार-चार बार कपड़े बदलता था। कुछ लोग राजा से बोले कि नोट बंदी कर दो, देश से भ्रष्टाचार व आतंकवाद खत्म हो जाएगा। रात 8 बजे आया और नोटबंदी कर दी। देश में महामारी आई। एक पंडित राजा से बोला, चम्मच व ठाली बजवाओ महामारी खत्म हो जाएगी। राजा ने थाली व चम्मच बजवादी, लेकिन कई लोग मर गए।

पंजाब में 600 यूनिट बिजली फ्री: सीएम मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में नेता अच्छे नहीं हैं। उन नेताओं को बदलने के लिए हम आए हैं। जो अपने आप को पैसे वाले कहते हैं, उनका पैसा धरा-धराया रह जाता है। अगर लोग अपनी ठान लें तो सरकार बदल सकते हैं जैसा कि पंजाब में एक पूरे परिवार को हरा दिया। हमारे पास पैसा, गुंडे नहीं हैं। पिछले साल जब सरकार बनी थी तब 1 जुलाई 2022 से लोगों को बिजली मुफ्त यानी 600 यूनिट फ्री मिल रही है। आज एक साल हो गए। बिजली बोर्ड भी घाटे में नहीं है। दिल्ली में सरकारी स्कूल काफी अच्छे बना दिए हैं। ये कहते हैं गरीबों को गरीब रखो। अगर अच्छे से पढ़-लिख गए तो भूपेश बघेल जैसे लोगों के यहां सुबह-सुबह अर्जी कौन लगाएगा, लेकिन हम पढ़ाएंगे। साथ कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में दवाई के साथ इलाज भी फ्री है। हम जीते तो छत्तीसगढ़ की जनता को भी यही सब मिलेगा।

सरकार चलाने वाली बबली जेल में: आप के राज्यसभा सांसद डॉ. सदीप पाठक कहा कि छत्तीसगढ़ को बने 23 साल हो गए। 15 साल भाजपा और 8 साल कांग्रेस को मौका मिला। इन्होंने बारी-बारी से लूटा है। इनको बदलना पड़ेगा। सरकार बदलने के लिए परीक्षा नहीं देना होगा। पहाड़ नहीं तोडऩा होगा। सही बटन दबाना होगा। मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ सभी जगह पार्टी फैल गई। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार है। अब तक कुल 83 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। 55 हजार करोड़ सिर्फ 5 साल में लिया है। काम ठन-ठन गोपाल है। आज भी गांवों में स्कूल नहीं हैं। सरकारी स्कूल में पढकऱ कोई डॉक्टर, इजीनियर या अफसर नहीं बना है। सरकारी अस्पताल पूरा बेकार है। किसी का इलाज नहीं होता है। भूपेश बघेल भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ में नंबर वन बनाया है। कोयला, खदान, ट्रांसफर-पोस्टिसं, नौकरी हर चीज की दलाली की और सभी का रेट फिक्स है। भूपेश बघेल के पास चार आदमी है। जिसमें एक मैडम है। वहीं सरकार चलाती है। इसलिए बबली जेल में है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!