Friday, April 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: डिप्टी सीएम सिंहदेव के आश्वासन के...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: डिप्टी सीएम सिंहदेव के आश्वासन के बाद माने कर्मचारी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बीते छह दिनों से चल रही स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म हो गई। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।

डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

बता दें राजधानी समेत प्रदेशभर के 60 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन विसंगति, नियमितीकरण समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चल रहा था। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव से चर्चा के दौरान मिले आश्‍वासन के बाद संगठन ने हड़ताल को खत्‍म करने की घोषणा की है। हड़ताल पर गए स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी आज से ही डयूटी पर लौट जाएंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights