Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिसीजी इलेक्शन 2023: छत्तीसगढ़ में जीत के लिए पूरा जोर लगा रही...

सीजी इलेक्शन 2023: छत्तीसगढ़ में जीत के लिए पूरा जोर लगा रही भाजपा, केंद्रीय मंत्री-सांसदों को चुनाव में उतारेगी…

रायपुर। प्रदेश में भाजपा केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनावी मैदान में उतारेगी। गुरुवार को रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। करीब छह घंटे तक चली मैराथन बैठक में प्रदेश की शेष 69 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भी एकराय बनी।

भाजपा 21 प्रत्याशियों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शाह और नड्डा ने परिवर्तन यात्राओं की सभाओं की सफलता का फीडबैक लिया। कुछ जगहों में भीड़ नहीं जुटने और नेताओं की गुटबाजी को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यह बैठक हुई। शाह और नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी आए हुए हैं।

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है
बैठक में इन वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की और प्रदेश में सत्ता में वापसी की रणनीति तैयार की। सूत्रों के अनुसार 30 सितंबर और एक अक्टूबर को संभावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास पर भी चर्चा हुई।

साथ ही यहां की तैयारियों की समीक्षा की गई। इन सभाओं में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। शाह और नड्डा के साथ हुई बैठक में घोषणापत्र में किसान, युवा और महिलाओं पर विशेष जोर देने पर भी सहमति बनी है। विजय बघेल की टिकट से हो चुकी शुरुआत बता दें कि पार्टी पाटन विधानसभा क्षेत्र से सांसद विजय बघेल को टिकट देकर इसकी शुरुआत कर चुकी है।

शाह और नड्डा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
अब केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, सांसद अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय और सांसद गोमती साय को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आदि उपस्थित रहे। विमानतल पर साव के नेतृत्व में स्वागत इसके पहले शाह और नड्डा का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा ने भव्य स्वागत किया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights