Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: 'हारे हुए चेहरे में दांव', मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- आज...

छत्तीसगढ़: ‘हारे हुए चेहरे में दांव’, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- आज भी डॉक्टर रमन के इशारों में चल रही भाजपा…

CG Election 2023: दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के बाद सोमवार की रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटे। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर जानकारी दी।

वहीं कांग्रेस की सूची को लेकर कहा हमने सभी सीटों पर रणनीति बना ली है। सीईसी की बैठक के बाद जल्द लिस्ट घोषित हो जाएगी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट पर अपना बयान दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर कहा कि सीडब्ल्यूसी की 4 घंटा बैठक चली। मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जाती जनगणना की बात कही थी।

उसी पर सभी सदस्यों ने सहमत जताई है। जाती जनगणना से सभी वर्गों का विकास होता है। उनके लिए योजना बनाने के लिए ऐसा निर्णय लेना जरूरी है। जाति के हिसाब से आर्थिक, शैक्षणिक के हिसाब से योजना बनाने को लेकर बातचीत हुई है।

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनको क्षेत्र के लोगों ने पहले ही नकार दिया। उनके सारे चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी के पास चुनाव लड़ाने के लिए चेहरे नहीं है। भाजपा लाख कोशिश कर ले। उन्हें जीत नहीं मिलनी है।

भाजपा की वायरल सूची पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी की सूची रणनीति के तहत लीक कराया गया है। हमने पहले भी कहा था‌। भाजपा की सूची असल में लीक होती तो अब तक ईडी आईटी के छापे पढ़ने लगते।

डॉक्टर रमन सिंह को टिकट मिलने पर भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में डॉक्टर रमन सिंह की चल रही है। भले ही अरुण साव को बाजू में बैठा लिए है। बीजेपी की लीक सूची कहा से निकली सब जानते है।

केंद्रीय मंत्री, सांसदों को टिकट देने पर मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दिए है। रेणुका सिंह सांसद सरगुजा से है। लेकिन टिकट कोरबा से दिए है। ओपी चौधरी खरसिया से, विष्णुदेव साय को कुनकुरी में पलायन कर गए। भारतीय जनता पार्टी हारे हुए लोगों पर दांव लगा रही है।

कांग्रेस की लिस्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हमने सभी सीटों पर रणनीति बना ली है। सीईसी की बैठक के बाद जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने बीरनपुर हिंसा में मृतक के परिजन को टिकट दिए जाने और सांप्रदायिकता को मुद्दा बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लाख कोशिश कर ले सांप्रदायिक मुद्दा नहीं हो सकता। बीजेपी किसे टिकट देते हैं ये उनका नजरिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सजा में और भी उम्मीदवार थे। ये विशुद्ध रूप से अराजनीतिक व्यक्ति हैं, यह उनका लुक आउट है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights