Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: कांग्रेस ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भूपेश बघेल समेत...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भूपेश बघेल समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट, जानें कौन किसके खिलाफ लड़ेंगे चुनाव…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 11 में से 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में जहां पार्टी ने सामान्य वर्ग से विकास उपाध्याय को रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है, तो पिछड़ा वर्ग से चार सीटों पर पार्टी ने दांव खेला है। जिसमें कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत को पार्टी ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, तो राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं महासमुंद सीट से पूर्व मंत्री और सांसद ताम्रध्वज साहू पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

दुर्ग सीट से भी राजेंद्र साहू पर कांग्रेस पार्टी ने दांव खेला है। वहीं प्रदेश की एकमात्र आरक्षित सीट जांजगीर-चांपा से डॉक्टर शिव डहरिया पर पार्टी ने भरोसा जताया है। ऐसे में अब सिर्फ 5 सीटों पर पार्टी ने फैसला नहीं लिया है, जिसमें बस्तर (ST), कांकेर (ST), रायगढ़ (ST), सरगुजा (ST) और बिलासपुर (सामान्य सीट) शामिल है।

छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर अब यह तय हो गया है कि इस बार कौन-कौन उम्मीदवार किसके-किसके खिलाफ लड़ेंगे। रायपुर की सामान्य सीट में भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय आमने-सामने होंगे। वहीं दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस से राजेंद्र साहू के बीच मुकाबला होगा।

महासमुंद से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने OBC चेहरे पर दांव खेला है, जिसमें बीजेपी से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी पर पार्टी ने दांव खेला है, तो कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू पर भरोसा जताया है। राजनांदगांव सामान्य लोकसभा सीट से जहां बीजेपी ने ब्राम्हण संतोष पाण्डेय पर भरोसा जताया है, तो कांग्रेस ने ओबीसी दांव खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताया है। कोरबा सामान्य लोकसभा सीट से भी जहां बीजेपी ने ब्राम्हण सरोज पांडे को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने OBC चेहरे के साथ सांसद ज्योत्सना महंत पर दांव खेला है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights