Monday, March 16, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस से देवेंद्र सिंह यादव के नाम पर...

बिलासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस से देवेंद्र सिंह यादव के नाम पर लगी मुहर…तीसरी और आखरी लिस्ट में बाकी बचे 4 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा…

बिलासपुर। आखिरकार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। होली के दूसरे दिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बचे लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की बची चार सीटों पर कब से प्रत्याशियों के नाम का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार उनका नाम कांग्रेस की तरफ से जारी तीसरी लिस्ट में सामने आ गया है।

जारी हुई कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट में सरगुजा लोकसभा से शशि सिंह, रायगढ़ लोकसभा से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र यादव और कांकेर लोकसभा से बीरेश ठाकुर को उमीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने एक साथ छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी, अब छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी आमने सामने हो गए हैं।

ये हैं कांग्रेस के पूरे प्रत्याशी
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीट में उम्मीदवारों की घोषणा कुल 3 लिस्ट में की है। छत्तीसगढ़ के लिहाज से पहली लिस्ट में 6 नाम शामिल रहे हैं। वहीं, दूसरी लिस्ट में सिर्फ 1 सीट बस्तर के लिए कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के लिहाज से तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी की गई है जिसमें बाकी बचे 4 सीटों का एलान भी हो गया है।

देखें लिस्ट…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights