Wednesday, September 10, 2025
Homeशिक्षापण्डित सुदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षान्त समारोह: राज्यपाल होंगे कार्यक्रम...

पण्डित सुदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षान्त समारोह: राज्यपाल होंगे कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विधायक रहेंगे मौजूद…

बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवां दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को बिलासपुर के बिरकोना स्थित विश्विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन में इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं।

सोमवार को परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति वंश गोपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस समारोह में सत्र जनवरी दिसम्बर 2020, सत्र जुलाई-जून 2021, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2021, सत्र जुलाई जून 2022, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022, सत्र जुलाई- जून 2023 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 98 विद्यार्थियों को 159 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 13 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। एक विद्यार्थी डेमेश्वरी भारद्वाज को वर्ष 2021 के लिए 04 गोल्ड मेडल तथा इनमें 15 विद्यार्थियों को 03-03 गोल्ड मेडल, 27 विद्यार्थियों को 02-02 गोल्ड मेडल शेष को 01-01 गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही 02 मानद एवं 14 पी-एच.डी. (विद्या वाचस्पति) उपाधि कुल 16 उपाधि भी दिये जाएंगे।

विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र जनवरी- दिसम्बर 2020 में 2,635 विद्यार्थी सत्र जुलाई- जून 2021 में 13,226 विद्यार्थी, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2021 में 3,290 विद्यार्थी, सत्र जुलाई- जून 2022 में 24,950 विद्यार्थी, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022 में 4,622 विद्यार्थी, सत्र जुलाई जून 2023 में 10,306 विद्यार्थी कुल 59,029 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.जी. पत्रोपाधि, डिप्लोमा पत्रोपाधि तथा सार्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। उन्होंने बताया कि।दिनांक 05/07/2024 को प्रातः 02:00 बजे दीक्षान्त समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें मानद उपाधि, पी-एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में अध्यक्षता करने राज्यपाल विश्व भूषण हरिश्चंद्र मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संघ से जुड़े राजेश जोशी उर्फ भैया जी,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ही डिप्टी सीएम अरूण साव, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, शुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।

spot_img

AD

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest