Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिकाग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई का छापा, बस स्टैंड स्थित...

काग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर सीबीआई का छापा, बस स्टैंड स्थित मकान पर चल रही जांच…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI ने आज सुबह छापेमारी की है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक CBI की 8 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची थीं, जिसके पास बाद सीबीआई की टीम को जानकारी मिली कि राजेन्द्र शुक्ला अपने नए निवास बस स्टैंड अभिलाषा परिसर के सामने रहने लगे हैं, टीम ने नए घर पर छापामार कार्रवाई की और राजेंद्र शुक्ल सहित तीन लोगों को कमरे में बंद कर दिया है, प्रदेश के बहुचर्चित पीएससी घोटाले में राजेंद्र शुक्ल के सुपुत्र स्वर्णिम शुक्ला का नाम सामने आया था। 

इस मामले में नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके पीएससी (PSC) घोटाले को अंजाम दिया था। राज्य की सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपी है। स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। मामले की जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी टीम कार्यवाही कर रही है

सीबीआई की टीम ने घर के हिस्सों की जांच और जरूरी दस्तावेज खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीएससी (PSC) फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। पीएससी (PSC) घोटाले से संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights