Tuesday, March 17, 2026
HomeराजनीतिCG NEWS: हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा के बाद, कोर्ट ने 7 दिन के...

CG NEWS: हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा के बाद, कोर्ट ने 7 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा, देर रात देवेंद्र यादव को सेंट्रल जेल लेकर पहुंची पुलिस…

बलौदा बाजार। गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। देर रात बलौदा बाजार पुलिस उन्हें रायपुर केंद्रीय जेल पहुंची। इससे पहले भिलाई से देवेंद्र यादव को लेकर बलौदा बाजार की पुलिस अपने साथ ले गयी थी। पुलिस ने तमाम कागजी कार्रवाई करने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान विधायक के वकील हर्षवर्धन परगनिया ने कोर्ट में पुलिस की गिरफ्तारी पर आपत्ति दर्ज की।

वकील परगनिया ने कहा कि पुलिस ने सिटिंग विधायक के खिलाफ गलत कार्रवाई की है। कोर्ट में पेश करने के पूर्व दर्ज एफआईआर की कॉपी तक अधिवक्ता को उपलब्ध नही कराया गया, साथ ही पुलिस ने मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन किया गया। इधर कोर्ट ने जमानत को खारिज करते हुऐ विधायक देवेंद्र यादव को 7 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने जमानत खारिज होने के बाद विधायक को सेंट्रल जेल रायपुर के लिये रवाना हो गई। अब देखना होगा कि आगे कब विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिलता है। इससे पहले शनिवार को दिनभर हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस की समर्थकों से भी जमकर झड़प हुई। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और संविधान पकड़कर जोश में लड़ेंगे-लड़ेंगे कहते दिखे। वहीं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा, करारा जवाब मिलेगा।

गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया। इसके बाद रात 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रात में करीब दो से तीन हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल शिफ्ट के लिए लेकर रवाना हुई। 7 दिन बाद फिर से कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights