Tuesday, March 17, 2026
HomeराजनीतिCG NEWS: विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ में...

CG NEWS: विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ में संविधान और वाहन में श्वेत ध्वज लगाकर किया प्रदर्शन…

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से ही बलौदाबाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी से पहले ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। सभी जिलों में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका फूंका।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर के राजीव गांधी चौक में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा पुतला फूंका। जहां पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में पुतला फूंका गया है। वहीं बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस भी अलर्ट मोड में है. जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 100 से भी अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

सुबह ही घर पर पहुंची पुलिस

उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर बलौदाबाजार पुलिस पहुंची थी। उनके निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी और पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इसी बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज उनके निवास पहुंचे थे और बंद कमरे में नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था।

बीजेपी के इशारे पर परेशान करने का लगाया आरोप

चौथी नोटिस के जवाब में उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, वह उनके पास आए और लेकर जाए। विधायक देवेंद्र यादव ने बीजेपी के इशारे पर पुलिस उन्हें बार-बार नोटिस देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होने आगे कहा कि, जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि, देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे।

राज्यपाल से करूंगा मुलाकात: विधायक देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि, मैं अपना राजनीतिक काम छोड़कर बार-बार बलौदाबाजार बयान दर्ज कराने नहीं जाऊंगा। मैंने अपना जवाब पुलिस को भेज दिया है और जरूरत पड़ने पर मैं राज्यपाल से मुलाकात करूगा न्यायालय की सहायता से इसका सामना करूंगा।

तीन बार चुकी है पुलिस नोटिस:  बौलदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस देवेंद्र यादव को तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद देवें्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights