Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले हुए घायल, मुख्यमंत्री ने फोन कर जानना हालचाल,...

पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले हुए घायल, मुख्यमंत्री ने फोन कर जानना हालचाल, भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान हुए हादसे का शिकार…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले एक हादसे का शिकार हो गए। भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए नगर पालिका क्षेत्र पुलपारा पहुंचे विधायक मोहले गड्ढे में फिसल कर गिर गए, जिससे उनके हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है।

भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है और इसी अभियान में भाग लेने के लिए विधायक पुन्नूलाल मोहले पहुंचे थे। अभियान के दौरान असंतुलित होकर गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन उनकी चोटों को देखते हुए उन्हें कुछ समय अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया।

घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराज पटेल भी अस्पताल पहुंचे और पूर्व मंत्री मोहले का हालचाल लिया। मोहले की स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में उन्हें राहत दी जा रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुन्नूलाल मोहले से फोन पर संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

घटना के समय मौके पर मौजूद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए मोहले को अस्पताल पहुंचाया। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

इस घटना से पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में थोड़ी चिंता जरूर व्याप्त हुई है, लेकिन पुन्नूलाल मोहले की तेजी से ठीक होती हालत ने सबको राहत दी है। उम्मीद है कि जल्द ही वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन फिर से शुरू करेंगे।

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights