Sunday, March 15, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का पर्दाफाश: 150 से...

बिलासपुर: व्यापारी के साथ लूट के मास्टरमाइंड प्लान का पर्दाफाश: 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 8 घंटे अंदर आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के मास्टरमाइंड प्लान को मात्र 8 घंटे के भीतर ही उजागर कर लिया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, एक लोहे का चाकू और दो मोटर साइकिलों के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को रात करीब 10 बजे व्यापारी योगेश पंजवानी, जो व्यापार विहार में अपने पापड़ और पास्ता की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात लड़कों ने मोटर साइकिल से उनका पीछा किया और उन्हें रोककर उनके बैग को लूटने की कोशिश की। जब योगेश ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने धारदार चाकू से उनकी पेट और पीठ पर वार कर दिया। इस घटना में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से आरोपियों के वाहन पर “शहंशाहे छत्तीसगढ़” लिखा होने का सुराग मिला, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

आरोपियों ने लूट की यह घटना योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी थी। मुख्य आरोपी जैदुल हक, सैयद साद अली और अन्य ने मिलकर पहले से रेकी की थी और व्यापारी योगेश पंजवानी के प्रतिदिन एक से दो लाख रुपये लेकर जाने की जानकारी प्राप्त की थी। हंसराज राय, जो पहले व्यापारी के दुकान में काम कर चुका था, ने यह जानकारी अपने साथियों को दी थी। उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग करके योजना बनाई और समय तय किया कि कब और कैसे योगेश पंजवानी को लूटा जाए। योजना के अनुसार, सैयद साद अली ने दुकान के बाहर रेकी की और बाकी साथियों ने मिलकर हमला किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जैदुल हक, सैयद साद अली, हंसराज राय, आदिल खान, सैयद अहमद रजा, पी प्रशांत राव और वेद प्रसाद जांगडे के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिल और एक लोहे का बदनदार चाकू बरामद किया गया। सभी आरोपियों ने मिलकर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने का षड्यंत्र रचा था।

इसके अलावा, शहर में हो रहे गरबा कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों—राशीद मिर्जा, अंकित साहू और सुधांशु लास्कर—को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसे भी पढ़ें

बिलासपुर: लूट के प्रयास में चाकूबाजी, गंभीर रूप से घायल व्यापारी अपोलो हॉस्पिटल रेफर, आरोपी फरार, घायल से मिलने पहुंचे एसपी…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights