Monday, March 16, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: 11 एकड़ सरकारी जमीन में बने चार दुकान और एक मकान...

बिलासपुर: 11 एकड़ सरकारी जमीन में बने चार दुकान और एक मकान पर चला बुलडोजर, निगम आयुक्त, एसडीएम के आदेश पर हुई कार्यवाई…

बिलासपुर शहर के खमतराई इलाके में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने पहली कार्रवाई की है। यह भूमि करीब 11 एकड़ में फैली हुई है, जिस पर 94 से अधिक लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इन अतिक्रमणकारियों में मणिशंकर त्यागी नामक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन के टुकड़े कर बेचे जाने की पुष्टि हुई है। प्रशासन द्वारा उसे पहले नोटिस जारी किया गया था, जिसमें जमीन और निर्माण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। दस्तावेज पेश न करने पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेशानुसार आज उसके अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

आज की कार्रवाई में मणिशंकर त्यागी के अवैध रूप से निर्मित मकान और चार दुकानों को तोड़ा गया। इन निर्माणों को बिना किसी अनुमति के व्यावसायिक और आवासीय उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया था। प्रशासन ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही, बाकी अतिक्रमण को भी जल्द से जल्द हटाने की तैयारी की जा रही है, और मणिशंकर त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है।

निगम कमिश्नर अमित कुमार और एसडीएम पीयूष तिवारी ने खमतराई में अतिक्रमित 11 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अतिक्रमण को लेकर गंभीर चिंता जताई और अवैध कब्जों को हटाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अतिक्रमण किए गए क्षेत्रों में से कुछ भूमि समाज को आवंटित की गई है, जिसे भी अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।

खमतराई की इस 11 एकड़ अतिक्रमित भूमि में से 2 एकड़ जमीन ब्राम्हण समाज को आवंटित की गई थी, जो अतिक्रमण के अंतर्गत आई है। प्रशासन इस भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए तत्पर है और शीघ्र ही इस दिशा में कदम उठाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights