Friday, May 9, 2025
Homeराजनीतिनिकाय चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की मेयर और अध्यक्ष प्रत्याशियों की...

निकाय चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की मेयर और अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची, बिलासपुर से प्रमोद नायक को मौका, वार्ड पार्षदों पर संशय बरकरार… देखें पूरी लिस्ट

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी मेयर और नगर पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची देर रात जारी कर दी। हालांकि, वार्ड पार्षदों के नाम को लेकर पार्टी के भीतर अभी भी संशय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, वार्ड पार्षदों की अंतिम सूची आज किसी भी समय जारी हो सकती है।

बिलासपुर नगर निगम से प्रमोद नायक को मौका
इस बार बिलासपुर नगर निगम में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मौजूदा मेयर रामचरण यादव का टिकट काटकर कांग्रेस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रहे प्रमोद नायक को मैदान में उतारा है। नायक की साफ-सुथरी छवि और पार्टी के लिए उनकी निष्ठा ने उन्हें यह मौका दिलाया है। यह निर्णय कांग्रेस द्वारा स्थानीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

शीतल जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया
रतनपुर नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के करीबी और रतनपुर के पूर्व पार्षद शीतल जायसवाल पर भरोसा जताया है। जायसवाल की क्षेत्रीय पकड़ और जनता के बीच उनकी स्वीकृति को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। रतनपुर में कांग्रेस का यह दांव भाजपा के लिए चुनौती पेश कर सकता है।

सूची में देरी से उठे सवाल
हालांकि, कांग्रेस की सूची जारी होने में हुई देरी पर सवाल उठ रहे हैं। वार्ड पार्षदों के नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, जिससे कई दावेदार और कार्यकर्ता असमंजस में हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अंतिम सूची तैयार है और जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

देखिए पूरी लिस्ट…

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!