Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिमेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक और पार्षद उम्मीदवार सुधा गोपाल सिंह ठाकुर के...

मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक और पार्षद उम्मीदवार सुधा गोपाल सिंह ठाकुर के लिए, ट्रैक्टर पर सवार होकर यदुनंदन नगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

बिलासपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बिलासपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को और धार देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक और पार्षद उम्मीदवार सुधा गोपाल सिंह ठाकुर के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली।

ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे यदुनंदन नगर

भूपेश बघेल ने सकरी से यदुनंदन नगर कॉलोनी, तिफरा, सिरगिट्टी, हेमू नगर, तोरवा होते हुए मोपका तक रैली निकाली। यदुनंदन नगर कॉलोनी में कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी सुधा गोपाल सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस रैली में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया।

भाजपा पर हमला, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

रैली के दौरान भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भाजपा चुनाव में हार के डर से घबराई हुई है और प्रशासन पर भाजपा नेताओं, विशेषकर अमर अग्रवाल, का दबाव है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और भाजपा के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है।

जाति प्रमाण पत्र विवाद पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “अगर प्रमाण पत्र सही था, तो कोर्ट जाने की जरूरत क्यों पड़ी?” बघेल ने भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता भाजपा की चालों को समझ चुकी है और इस बार कांग्रेस को भारी समर्थन मिलेगा।

कांग्रेस ने दिखाया दमखम

भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली ने बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे जनसमर्थन का संकेत मान रहे हैं। कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को और आक्रामक बनाने का इशारा कर दिया है।

बिलासपुर में निकाय चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्मा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी रणनीतियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में देखना होगा कि जनता इस चुनाव में किस पार्टी को अपना समर्थन देती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights