बिलासपुर: नगर निगम चुनावों की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 36 (बसंत भाई पटेल वार्ड) में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप बाजपेयी (पप्पू) ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वे जनसंपर्क कर जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार
संदीप बाजपेयी अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। इस दौरान वे अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए जनता से पुनः समर्थन की अपील कर रहे हैं।



