Friday, March 13, 2026
Homeक्राइमटीआई कलीम खान पर बड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति हवाई यात्रा, अवैध कस्टडी...

टीआई कलीम खान पर बड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति हवाई यात्रा, अवैध कस्टडी और पैसों की मांग के आरोपों पर आईजी ने किया इंस्पेक्टर से एसआई पद पर डिमोशन…

बिलासपुर: टीआई कलीम खान पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें इंस्पेक्टर पद से डिमोट कर सब-इंस्पेक्टर बना दिया है। यह कार्रवाई बिलासपुर रेंज के आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला के निर्देश पर की गई है, जो एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।

आईजी ने बताया कि तत्कालीन टीआई कलीम खान पर आरोप था कि उन्होंने बिना विभागीय अनुमति के हवाई यात्रा कर दिल्ली गए, एक आरोपी को बिना उचित प्रक्रिया के पुलिस कस्टडी में लिया और आरोपी के परिवार से पैसों की मांग की। इस मामले की शिकायत 2020 में आरोपी के परिजनों ने तत्कालीन एसपी से की थी, लेकिन जांच लंबित रही। अब चार साल बाद, मामले की विस्तृत जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि कलीम खान ने नियमों की अनदेखी की और अपने पद का दुरुपयोग किया।

टीआई कलीम खान ने अपने सेवाकाल में बिलासपुर जिले के कई महत्वपूर्ण थानों – जैसे चकरभाठा, सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, तारबाहर और सायबर सेल – में प्रभारी के रूप में कार्य किया है। पुलिस विभाग में वे एक सख्त और निडर अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। लेकिन उनके खिलाफ सामने आए गंभीर आरोपों ने उनके करियर पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई आईजी स्तर पर की गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि बिलासपुर संभाग में यह कार्रवाई बड़ी मानी जा रही है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। इससे पहले भी आईजी स्तर से कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

प्रदेशभर में कलीम खान की छवि एक सख्त लेकिन निपुण पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। ऐसे में उन पर हुई यह कार्रवाई पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गई है। यह मामला पुलिस विभाग के भीतर जवाबदेही और अनुशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights