Saturday, March 14, 2026
Homeक्राइमNH-130 पर लूट का पर्दाफाश: हाईवे किंग ढाबा के पास वारदात करने...

NH-130 पर लूट का पर्दाफाश: हाईवे किंग ढाबा के पास वारदात करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100% मशरूका बरामद, लूटी गई कार-मोबाइल-नकदी 100% बरामद…

बिलासपुर | 1 फरवरी 2026
नेशनल हाईवे-130 पर रतनपुर स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का रतनपुर पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, 03 मोबाइल फोन और 8000 रुपये नकद की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। वहीं घटना में प्रयुक्त 02 कारें (क्रेटा और अर्टिगा) तथा 04 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

प्रार्थी विजय कुमार राज (48 वर्ष), निवासी तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा, 1 फरवरी को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से तीन महिला रिश्तेदारों के साथ बिल्हा क्षेत्र में मेला देखकर लौट रहे थे। रात करीब 3:35 बजे रतनपुर के पहले NH-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास पेशाब के लिए गाड़ी रोकते ही दो कारों में सवार चार युवक अचानक उतरे और प्रार्थी से मारपीट कर उसकी कार, मोबाइल फोन और महिला पर्स में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पहले विजय कुमार राज के संपर्क में आए थे, जिन्होंने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ से पैसे बढ़ाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये की ठगी की थी। जब आरोपियों ने अपनी रकम वापस मांगी और नहीं मिली, तब उन्होंने पीछा कर रतनपुर के मदनपुर के पास NH-130 पर लूट की वारदात को अंजाम दिया

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों को जिला कोरिया और अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विद्यादास महंत (43) – निवासी सीतापुर/लखनपुर, जिला सरगुजा
  2. रामसुंदर (32) – निवासी बनखेता खरवर, जिला कोरिया
  3. राजीव कुमार सिंह (37) – निवासी हर्रापारा, बैकुंठपुर
  4. गुलशन कुजुर (47) – निवासी चरचा कालरी, जिला कोरिया

बरामदगी का पूरा ब्योरा

  • लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार
  • 03 मोबाइल फोन
  • ₹8000 नकद
  • घटना में प्रयुक्त क्रेटा और अर्टिगा कार
  • 04 अतिरिक्त मोबाइल फोन
    👉 कुल कीमत लगभग ₹2.28 लाख, 100% रिकवरी

SSP का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि

“झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या पैसे डबल करने का झांसा देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में FIR दर्ज कर कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

इनका रहा विशेष योगदान

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठोतिया,
प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली,
आरक्षक शशिकांत तिवारी, मनीष जायसवाल एवं देवानंद चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights