Monday, February 16, 2026
Homeअन्यबिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में कैमिकल-पेंट गोदाम में भीषण आग, अवैध...

बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में कैमिकल-पेंट गोदाम में भीषण आग, अवैध संचालन को लेकर उठे सवाल…

बिलासपुर शहर के बिलासपुर अंतर्गत स्थित तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कैमिकल और पेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के उद्योगों और दुकानों में भी दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोदाम “विकास पेंट” के नाम से संचालित बताया जा रहा है। साथ ही कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और इसके पास आवश्यक फायर सेफ्टी और प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। लोगों का सवाल है कि औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह का कैमिकल और पेंट का भंडारण किस नियम के तहत किया जा रहा था।

घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित अन्य गोदामों और इकाइयों की भी सुरक्षा जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights