Tuesday, March 17, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 1 जेसीबी, 4 हाइवा और...

बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 1 जेसीबी, 4 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 7 वाहन जब्त…

बिलासपुर, 17 मार्च 2026। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 7 वाहनों को जब्त किया गया है।

खनिज अमले द्वारा 17 मार्च को जिले के विभिन्न क्षेत्रों—कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़िपार और रहँगी—में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध उत्खनन और परिवहन करते वाहन पकड़े गए।

जांच के दौरान कोनचरा क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। वहीं सिलपहरी क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 हाइवा वाहन को पकड़ा गया। इसके अलावा चकरभाठा क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया।

जब्त किए गए सभी 7 वाहनों को सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन द्वारा संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights