Thursday, April 9, 2026
Homeक्राइमरेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा युवक पकड़ाया, सूटकेस...

रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा युवक पकड़ाया, सूटकेस से ₹17.90 लाख नकद जब्त—पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर, 8 अप्रैल 2026।
जिले के कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम की संयुक्त कार्रवाई में टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध विवेचना के दौरान थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके पर पहुंची।

घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष) निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग में रखी कुल ₹17,90,000 की नकदी बरामद की गई। यह रकम 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडलों में रखी हुई थी।

पुलिस ने उक्त नकदी को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से रकम के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह रकम किसी अवैध गतिविधि से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम की सक्रियता और सतर्कता की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights