खेलदेश

आईसीसी क्रिकेट वर्ड कप 2019: ‘वर्ल्ड कप से पाकिस्तान को बाहर करने के लिए जानबूझकर हारेगा भारत’…

इंग्लैंड में जारी क्रिकेट विश्व कप में रोमांच अब अपने चरम पर है। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि बाकी सात टीमों के बीच बची तीन जगहों के लिए जंग जारी है। न्यूजीलैंड और भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सबसे ज्यादा है। क्योंकि इन दोनों टीमों के 11-11 अंक हैं और उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने टूर्नामेंट को लेकर एक सनसनीखेज बयान देकर हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़े…  वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने लगाई लंबी छलांग, अंकतालिका में हुआ बड़ा उलटफेर

यह भी पढ़े… आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाली एकलौती टीम..

बासित अली ने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में कहा कि क्रिकेट अब अनिश्चितताओं का खेल नहीं रहा है, बल्कि सब कुछ फिक्स है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में नहीं देखना चाहता है, इसीलिए भारतीय टीम जानबूझकर बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच हार सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान को अभी इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान से खेलना है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड को हराने के बाद ये सभी मैच भी जीतना जरूरी है। वहीं भारत को अभी बांग्लादेश, श्रीलंका और इंग्लैंड से खेलना है। इनमें से भारत 2 मैच हारता है तो पाकिस्तान की उम्मीदें टूट जाएंगी।

error: Content is protected !!
Latest