Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरकमिश्नर ने पूर्व सांसद लखनलाल साहू को दिया नोटिस...कहा- तत्काल सरकारी आवास...

कमिश्नर ने पूर्व सांसद लखनलाल साहू को दिया नोटिस…कहा- तत्काल सरकारी आवास खाली कीजिए…देखिए पत्र…

बिलासपुर। सरकारी आवास का मोह नहीं छोड़ पाने वाले पूर्व सांसद लखनलाल साहू को संभागीय कमिश्नर ने नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी आवास को खाली कर उन्हें सूचना दें।

लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा से लखनलाल साहू बिलासपुर सांसद चुने गए थे। तब 3 मार्च 2014 उन्हें नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास गृह क्रमांक डी-1 आवंटित किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा से भाजपा के अरुण साव सांसद का चुनाव जीते हैं। वे जिला मुख्यालय में सांसद के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आवास आवंटन करने का आवेदन 1 जुलाई 2019 को दिया है। दूसरी ओर, पूर्व सांसद साहू अब भी सरकारी आवास पर जमे हुए हैं। कमिश्नर ने पूर्व सांसद को नोटिस जारी कर कहा है कि आपके कार्यकाल की अवधि समाप्त होने के कारण सरकारी आवास को तत्काल खाली कर संभागीय आयुक्त कार्यालय को सूचना दें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights