Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री बघेल ने राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर दुःख प्रकट...

मुख्यमंत्री बघेल ने राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर दुःख प्रकट किया: महंत सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने शोक प्रकट किया…राजकीय सम्मान के साथ 12 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता हैं। वे सरगुजा स्टेट की राजमाता और एकीकृत मध्यप्रदेश में मंत्री रहीं। मुख्यमंत्री सूचना मिलते ही गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और राजमाता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने भी राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बघेल ने अपना शोक संदेश मंे कहा कि सरगुजा की राजमाता और मेरे अग्रज टी.एस. सिंहदेव जी की माता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव जी के निधन की दुःखद खबर से स्तब्ध हूं। उनसे मुझे हमेशा मातृवत स्नेह मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों सहित हम सब को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए। राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार 11 फरवरी की सुबह अंबिकापुर लाया जाएगा। उनके निवास कोठी घर-पैलेस में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बुधवार 12 फरवरी को सबेरे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights