Homeबिलासपुरबिलासपुर। महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिये 75 हजार…कार्यालय...

बिलासपुर। महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिये 75 हजार…कार्यालय की तरफ से भी मिला सहयोग…कोरोना पीड़ितों की होगी मदद

बिलासपुर। कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए महाधिवक्ता कार्यालय ने मुख्यमंत्री सहायती कोष में बड़ी रकम मदद के तौर पर दी है। महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने 75 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष में की है, वहीं एडिश्नल एडवोकेट जनरल फौजिया मिर्जा ने 65 हजार, डिप्टी एजी हरप्रीत सिंह अहलुवालिया ने 65 हजार और चंद्रेश श्रीवास्तव ने 60 हजार रुपये की मदद राशि जमा करायी है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विधि विभाग के अधिकारियों ने 4 लाख 76 हजार 951 रुपये का योगदान किया है, तो वहीं आफिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने 68 हजार 316 रुपये जमा कराये हैं। महाधिवक्ता कार्यालय से कुल 5 लाख 45 हजार 267 रुपये की सहायता कोरोना पीड़ितों के लिए दी गयी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts