Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिराजनीति: क्या होगा सचिन पायलट का अगला कदम? कयासों का दौर जारी,...

राजनीति: क्या होगा सचिन पायलट का अगला कदम? कयासों का दौर जारी, कांग्रेस ने अभी पार्टी से नहीं निकाला…

राजस्थान में उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट क्या करेंगे ? उनका अगला कदम क्या होगा ? इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। पर इतना सबकुछ होने के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया है, वहीं पायलट ने अपने ट्वीटर से कांग्रेस वेबसाइट का लिंक नहीं हटाया है।

उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। इसके साथ उन्होंने अपने ट्वीटर प्रोफाइल से उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का उल्लेख हटा दिया है। प्रोफाइल में विधायक (टोंक) और पूर्व केंद्रीय मंत्री होने का उल्लेख है। सचिन पायलट ने अपने ट्वीटर पर कांग्रेस वेबसाइट का लिंक बरकरार रखा है, इससे कई संकेत मिलते हैं।

सचिन पायलट के सियासी दांव पर भारी अशोक गहलोत की ‘जादूगरी’

पायलट के करीबी नेताओं का कहना है कि वह फिल्हाल कांग्रेस में ही रहेंगे। खुद पार्टी नहीं छोड़ेगे। पायलट लगातार यह संकेत दे रहे हैं कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। इसलिए, वेबसाइट के लिंक को नहीं हटाया है। समर्थकों का कहना है कि पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेंगे। उनकी कोशिश होगी कि किस तरह गहलोत सरकार को गिराया जाए। इस दौरान कांग्रेस खुद उनके खिलाफ अनुशासनात्म कार्रवाई करे। इस बीच, वह गहलोत सरकार गिराने लायक विधायक जुटा लेते हैं, तो फिर पार्टी छोड़ देंगे।

उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए पायलट

कांग्रेस ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट के विरूद्ध सख्त कदम उठाते हुए उन्हें मंगलवार (14 जुलाई) को उप मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पदों से हटा दिया। इसके साथ ही पार्टी ने पायलट के साथ गए सरकार के दो मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह एवं रमेश मीणा को भी उनके पदों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इस घटनाक्रम के बाद फिलहाल कांग्रेस सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नजर आ रहा है और इस बात की संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल करें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights