Homeछत्तीसगढ़कोयला कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई: चार विभागों की संयुक्त टीम ने कोल...

कोयला कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई: चार विभागों की संयुक्त टीम ने कोल वॉशरी और डिपो में की जबरदस्त छापेमारी…

रायपुर। राज्य सरकार ने कोल माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। चार विभागों की जॉइंट टीम ने बुधवार को रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर में ताबडतोड़ छापेमारी की है। इससे कोल माफिया में हड़कंप की स्थिति है। पहली बार खनिज, राजस्व, पर्यावरण और जीएसटी विभाग ने एक साथ कोल वॉशरी और डिपो में दबिश दी है।

कोल माफिया के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को राज्य सरकार की विशेष टीमों ने एक साथ ताड़ततोड़ छापेमारी शुरू की। बिलासपुर में कोल वॉशरियों व कोल डिपो की जांच के लिए खनिज विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम व पर्यावरण विभाग, जीएसटी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा गतौरा और हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिंद मल्टी एवं क्लीन कोल वॉशरियों एवं गतौरी स्थित सत्या पावर कोल वॉशरी, फील वॉशरी में कोल स्टॉक, कोल आवक-जावक एवं पर्यावरण नियमों का पालन इत्यादि की जांच कि जा रही है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा सभी कोल वॉशरी और डिपो की जांच की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोल माफिया के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई है। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts