Sunday, March 15, 2026
HomeराजनीतिBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में, रोड-शो के बहाने भाजपा का शक्ति...

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में, रोड-शो के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बिलासपुर विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ता…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शुक्रवार को भाजपामय हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर रायपुर तेलीबांधा तक बाइक रैली निकाली गई। तेलीबांधा से रोड शो किया गया। रोड-शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल रहे।

एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ BJP अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ वह तेलीबांधा पहुंचे। इसके बाद एकात्म परिसर तक रोड शो किया गया। सत्ता से बाहर चल रही भाजपा ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। जेपी नड्डा का स्वागत करने प्रदेशभर से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हैं। वहीं साइंस कालेज मैदान में 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने का दावा भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायपुर स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा से कार्यकर्ता मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, महेश, मनीष अग्रवाल, मनोज मिश्रा, रमेश शुक्ला, विजय ताम्रकार, किशोर राय, चंद्र प्रकाश मिश्रा, उदय मजूमदार, प्रबीर सेन गुप्ता, जुगल अग्रवाल, राजेश मिश्रा, नारायण गोस्वामी, शेखर पाल, वल्लभ राव, सुब्रत दत्ता, प्रवीण तिवारी, अभिजीत मित्रा, मनीष गुप्ता, सीनू चौहान, विकास यादव, मोनू रजक, दुर्गेश पांडे, अमन ताम्रकार, साहिल कश्यप, अभिषेक राज, राजेश रजक, आदित्य तिवारी, राजेश दुसेजा, संतोष सिंह, डॉक्टर राघवेंद्र, गुल्लू ताम्रकार, महर्षि बाजपाई, विश्वजीत ताम्रकार, दाऊ शुक्ला, जगदीश साहू, अशोक मेघानी, वसी खान, प्रशांत कश्यप, शिव पटेल, किशोर यादव, नारायण कुर्रे, लक्ष्मीनारायण टंडन, महावीर लाल रे, मनोज बघेल, रोहित मिश्रा, सहदेव कश्यप, सुरेश वादवानी, हेमंत कलवानी, विजय यादव, आनंद दुबे, विकास शुक्ला, अनुज टंडन, सुकांत वर्मा, रमेश जयसवाल, मंजीत गोस्वामी, अमित राठी, हरेंद्र तिवारी, राजू साहू, अयोध्या डेहरिया, गिरधारी अग्रवाल, नीरज वर्मा, बालमुकुंद त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, अंकुर सोनी, शोभा कश्यप, नीलम गुप्ता, आशा निर्मलकर, नीलिमा साहू, जय श्रीशुक्ला, कंचन, दुसेजा गंगा साहू, विभा गौराहा, विनोद सोनी, अरविंद बोलर, गोपी ठारवानी, कमल कौशिक सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights