Homeछत्तीसगढ़कई शहरों में ED का छापा: कारोबारियों और CA के घर सुबह...

कई शहरों में ED का छापा: कारोबारियों और CA के घर सुबह 5 बजे घुसी टीम…करोड़ों के अवैध लेनदेन की खबर…

बिलासपुर: प्रदेश के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, और महासमुंद जिले में ईडी का छापा पड़ा है। इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5:00 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं। जिन जगहों पर छापा मारा गया है उनमें कारोबारी और CA शामिल हैं।

ED के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है। अधिकारियों और कारोबारियों के घरों में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इन अधिकारियों और कारोबारियों को लेकर ईडी को करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसी संबंध में जांच की जा रही है।

करोड़ों के लेनदेन की मिली जानकारी

कुछ नेताओं के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी दबिश की खबर है। कोल माइनिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। अधिकारियों को इन संबंधित लोगों के पास से करोड़ों के अवैध लेनदेन का जानकारी मिला था इसी की जांच की जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts