Wednesday, April 8, 2026
Homeबिलासपुरअवैध प्लाटिंग पर पीला पंजा का कहर: बाउंड्री वाल, और डब्लू बी...

अवैध प्लाटिंग पर पीला पंजा का कहर: बाउंड्री वाल, और डब्लू बी एम सड़क, सीमांकन पिलर को ढहाया, कमिश्नर के निर्देश हुई कार्रवाई…

बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ आज एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर बहतराई, मोपका और बिजौर में अवैध प्लाट पर बनें रोड, बाउंड्रीवाल और फेंसिंग को तोड़ दिया गया है तथा बिजली के खंभों समेत अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।

नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए टीम तैयार कर अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत निगम के भवन शाखा, राजस्व विभाग टाउन प्लानिंग और जोन क्रमांक 7 द्वारा आज बहतराई में अटल चौक के पास पटवारी हल्का नम्बर 48 के चार एकड़ जमीन में राजेश देवांगन द्वारा किए जा रहे अवैध प्लाटिंग और बिजौर में शुभम सिंह और गोपाल सिंह की जमीन में राजू गर्ग द्वारा लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मोपका में संध्या वर्मा की जमीन पर भी अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। ज्ञात है की शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है. बिना किसी योजना और नियम के तैयार ये अवैध प्लाट भविष्य में परेशानी पैदा करते है।

इन सबको देखते हुए कमिश्नर कुणाल दुदावत ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए है। निगम द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के तहसीलदार प्रीति ध्रुव, पटवारी डोडवानी कार्यपालन अभियंता व भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, सहा. अभियंता जुगल सिंह, इंजीनियर शशिवारे, प्रमिल शर्मा समेत टाउन प्लानिंग के मयूर गेमनानी और जोन क्रमांक 7 के उप अभियंता प्रीति क॔वर व कर्मचारी उपस्थित रहें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights