
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दशरथ सिंह राजपूत को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और भागवत प्रसाद जायसवाल को उत्तर बस्तर कांकेर में अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा कई अधिकारियों को मंत्रालय, विभिन्न जिला कार्यालयों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगीता अग्रवाल को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय रायपुर तथा नीता ठाकुर को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में प्राचार्य बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक अपनी नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से सेवाएं देंगे। इन तबादलों को राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



