Monday, March 9, 2026
Homeबिलासपुरकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के 6.25 करोड़ रुपये...

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के 6.25 करोड़ रुपये के सीएसआर कार्यों का किया उद्घाटन एवं भूमिपूजन

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों में लगभग 6.25 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत कर्रा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 4.53 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जबकि 1.72 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री (आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय), भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर ने विधिवत उद्घाटन एवं भूमिपूजन किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप लहरिया, विधायक मस्तूरी; राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर; डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक मस्तूरी तथा विजय कृष्ण पाण्डेय, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सीपत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एनटीपीसी सीपत के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों कर्रा, सीपत, गतौरा, रलिया, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक एवं दर्राभाटा में कुल 12 विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। साथ ही चार नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्यों में आधारभूत संरचना विकास, तालाबों का पुनरुद्धार, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास समाज को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थित एनटीपीसी सीपत देश के कई राज्यों को बिजली आपूर्ति कर रही है और निर्माणाधीन 800 मेगावाट परियोजना के पूर्ण होने के बाद देश के ऊर्जा क्षेत्र में इसकी भूमिका और अधिक मजबूत होगी। औद्योगिक विकास के साथ-साथ शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं ग्रामीण उन्नति से समग्र विकास को गति मिलती है।

विशिष्ट अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि एनटीपीसी सीपत परियोजना प्रभावित गांवों में निरंतर विकास कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आमंत्रित करने हेतु एनटीपीसी प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास ही देश का विकास है

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्य ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इससे न केवल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

इस अवसर पर डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक मस्तूरी एवं सरस्वती देवी, जनपद अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखते हुए कौशल विकास, सामाजिक उत्थान एवं भविष्य उन्मुख विकास कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया तथा एनटीपीसी सीपत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पाण्डेय ने एनटीपीसी सीपत द्वारा संचालित सीएसआर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि संगठन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अरुणा सूर्या एवं राजेन्द्र धीवर; जनपद पंचायत सदस्य मनोज खरे, उषा देवी कैवर्त, रेवाशंकर साहू, मंजु देवी कुर्रे, अंजनी पटेल तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच जयंती पटेल, विक्रम प्रताप सिंह, मनीषा वंशकार, चन्द्रकली पाटले, सरिता साहू, रीता रात्रे, रेखा सांडे एवं मीना वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights