Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरविधानसभा चुनाव: बिलासपुर के उपसंचालक ने की बड़ी लापरवाही... कमिश्नर ने जारी...

विधानसभा चुनाव: बिलासपुर के उपसंचालक ने की बड़ी लापरवाही… कमिश्नर ने जारी किया शोकाज नोटिस… संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ये चेतावनी…


बिलासपुर/ संभागायुक्त टीसी महावर ने विधानसभा चुनाव 2018 के कार्य में लापरवाही बरतने पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उपसंचालक अविनाश गुंजाल बिलासपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुंजाल को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 बेलतरा के जोन क्रमांक 7 के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा निर्वाचन के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सेक्टर अधिकारियों की आयोजित बैठक में वे उपस्थित नहीं हुए और न ही सेक्टर अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्य पर उपस्थित हुए। अस्वस्थता की स्थिति में जिला मेडिकल बोर्ड बिलासपुर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका पालन भी उन्होंने नहीं किया। इसलिए कार्य में लापरवाही और उदासीनता तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। समयावधि में एवं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights