Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरतखतपुर विधानसभा: कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से, सकरी के पूर्व...

तखतपुर विधानसभा: कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से, सकरी के पूर्व नपं अध्यक्ष समेत कई बड़े पदाधिकारी जोगी कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह की राह में मुश्किलें…


बिलासपुर / तखतपुर विधानसभा से रश्मि सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। नाराज बड़े पदाधिकारियों ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दामन थाम लिया है। ये पदाधिकारी सकरी बेल्ट के हैं। इनके जोगी कांग्रेस ज्वाइन करने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

बीते रविवार को नगर पंचायत सकरी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की सभा थी। इसमें तखतपुर विधानसभा प्रत्याशी संतोष कौशिक, लोरमी प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक और प्रत्याशी सियाराम कौशिक आदि शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर जारी असंतोष खुलकर सामने आया। जकांछ नेताओं के सामने युवा कांग्रेस तख़तपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश देवांगन, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज मिश्रा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं सरपंच ग्राम देवरी, विनोद कौशिक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला सचिव एवं सरपंच ग्राम हाफा, पूर्व मंडी सदस्य सनत चौबे, जिला कांग्रेस सचिव मनीष तिवारी, आईटी शेल अध्यक्ष राहुल श्रीवास समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया। एक साथ इतने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोड़ने से प्रत्याशी रश्मि सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैसे भी तखतपुर नगर पंचायत में भी कांग्रेस के पदाधिकारी उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं।

पार्टी के नेताओं को उम्मीद थी कि समय पर पदाधिकारियों की नाराजगी दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़ने की शुरुआत सकरी नगर पंचायत से हो गई है। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि यह सिलसिला मतदान से पहले तक चलता रहेगा। इस अवसर पर जनपद सदस्य भोलानाथ तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमलाल पोर्ते, विधानसभा प्रभारी राजेश सोनी, रामस्वरूप कश्यप, मंगल साहू, जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप कुर्रे, विधानसभा अध्यक्ष बिहारी टोडर, अमित साहू, योगेश साहू, प्रकाश बंजारे, शहर अध्यक्ष राहुल तिवारी, सुनील जांगड़े, यज्ञ देवांगन, अनिल जांगड़े, सुरेश पटेल, गिरजा वर्मा बसपा युवा अध्यक्ष दिलहरण अनंत, तिलक खूंटे समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights