Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरजनादेश: बिलासपुर जिले की सात सीटों का रुझान... तीन में भाजपा तो...

जनादेश: बिलासपुर जिले की सात सीटों का रुझान… तीन में भाजपा तो दो में कांग्रेस को बढ़त…मंत्री अमर अग्रवाल 5200 वोटों से पिछड़े…जोगी कांग्रेस को इन सीटों पर मिली बढ़त… पढ़िए अब तक के विधानसभावार रुझान…

बिलासपुर। जिले की सात विधानसभा सीटों में अब तक मिले रुझान के अनुसार 3 सीटों पर भाजपा तो दो सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। दो सीटों पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे आगे है। सात राउंट के वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय से नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल 5200 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

जानिए विधानसभावार रुझान

बिलासपुर: सात राउंट के वोटों की गिनती के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय 5200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बेलतरा: सात राउंट के वोटों की गिनती के बाद रजनीश सिंह 1210 से आगे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कुमार साहू हैं।

मस्तूरी: छठवें राउंट के वोटों की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी 1126 वोटों से आगे हैं।

मरवाही: 9 राउंट के वोटों की गणना के बाद जोगी कांग्रेस प्रत्याशी अजीत जोगी 8200 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोर्ते हैं। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है।

बिल्हा: 5 राउंट के वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर जोगी कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक सियाराम कौशिक हैं।

कोटा: 9वें राउंट गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी काशीराम साहू से जोगी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रेणु जोगी 7400 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है।

तखतपुर: तीसरे राउंड के मतों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह 2200 वोटों से आगे हैं। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पांडेय हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights