Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक में शामिल बिलासपुर लोकसभा के...

बिलासपुर: कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक में शामिल बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी अटल ने कहा…आज़ादी की दूसरी लड़ाई के लिए तैयार रहें कांग्रेसी…

बिलासपुर/ बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा अंतर्गत के कोटा, बेलगहना, रतनपुर तीन ब्लाॅकों के बूथ, सेक्टर, जोन सहित संगठन पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेकर इस चुनाव को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से इतिहास रचने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य नेताओं के साथ संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों के बाद अटल श्रीवास्तव बिल्हा ब्लाॅक के दगौरी में आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। तीनों बैठकों में कांग्रेस की विजय का संकल्प बूथ, सेक्टर, जोन सहित ब्लाॅक पदाधिकारियों ने लिया।

मंगलवार को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्रीवास्तव ने चुनावों को लेकर रणनीति बनाने के लिए तीन ब्लाॅकों में जोन, सेक्टर, बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर बूथ स्तर पर रणनीति तैयार की। बूथ, जोन, सेक्टर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। अटल श्रीवास्तव के प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने का लाभ बैठकों में रणनीति बनाते वक्त स्पष्ठ दिखायी दे रहा है। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुदृढ़ रणनीति बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, विभोर सिंह, अरूण सिंह चौहान, प्रमोद नायक सहित ब्लाॅक अध्यक्ष गण आदित्य दीक्षित, संदीप शुक्ला, विरेन्द्र साहू, आनंद जायसवाल आदि भी प्रत्याशी के साथ बैठकों में शामिल रहे।

प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने राज्य में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार के 60 दिनों में किए गए वायदों को पूरा करने की पहल और संवेदनशीलता से केन्द्र की भाजपा शासित मोदी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि 60 दिनों में कांग्रेस सरकार ने जो कहा सो किया जबकि मोदी सरकार ने 60 महीनों में जा कहा वो कुछ भी नहीं किया। प्रतिवर्ष करोड़ों रोजगार, 15 लाख का खातों में आना, कश्मीर में धारा 370 का हटाना, काला धन लाना सब जुमले साबित हुए जबकि नोटबंदी, गब्बर सिंह टेक्स के माध्यम से लोगों की कमर तोड़ने और ध्यान भटकाने का कार्य किया गया।

जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने इस चुनावों को कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं की हार जीत बताते हुए कहा कि हमें आरएसएस और भाजपा के अनेक षड्यंत्रों और अफवाहों का जवाब महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के माध्यम से देकर विजय प्राप्त करनी है। ब्लाॅक कांग्रेस की उक्त बैठकों में अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में शामिल प्रमुख कांगे्रसियों में नीरज जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, रामफल बंजारे, अजय गुप्ता, आशीष शर्मा, जयराज दीक्षित, कार्तिक साहू आदि शामिल थे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि कोटा विधानसभा के उक्त तीनों ब्लाॅक के बैठक के बाद अटल श्रीवास्तव शाम को दगौरी में बिल्हा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल हुए।

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दिवाकर ने साथियों सहित प्रत्याशी का स्वागत करते हुए बिल्हा ब्लाॅक में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय का संकल्प साथियों को दिलाया। कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए इसे कार्यकर्ताओं की जीत हार का चुनाव बताते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की बात कही। उक्त होली मिलन के कार्यक्रम में ब्रजेश दुबे, देवी सिंह, मनोज पांडेय, दिवाकर दुबे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights