Monday, June 30, 2025
Homeमनोरंजनरिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल, गिरफ्तार होने के बाद उनका...

रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल, गिरफ्तार होने के बाद उनका 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, भविष्यवाणी हो गई सच…

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने मंगलवार यानी 9 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक र‍िया को मेडिकल टेस्‍ट के लिए ले जाया गया। इसके बाद रिया को कोर्ट में पेश क‍िया जाएगा। वहीं रिया की गिरफ्तारी की बाद उनकी पहली तस्वीरें तो पहले ही सामने आ चुकी हैं। वहीं अब रिया का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, ये ट्वीट 11 साल पहले का है। 

2009 का ये ट्वीट रिया की गिरफ्तारी के बाद ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आया है। रिया चक्रवर्ती ने 2009 में एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था ‘अभी एक अजीब डरावनी कहानी से बाहर आई एक भारतीय लड़की की…. जिसने नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए 4 साल की जेल की सजा काटी’. रिया चक्रवर्ती ने ये ट्वीट 19 नवंबर 2009 को किया था।

वहीं रिया के इस ट्वीट को सोशल मिडिया पर ताबड़तोड़ रीट्वीट्स मिल रहे हैं, किसी ने इसे रिया की भविष्यवाणी बताई तो किसी ने इसे रिया की कहानी कह डाला। वहीं किसी ने कहा कि ये रिया ने अपने ही बारे में लिखा था, जो आज जाकर सच हो गया। रिया की गिरफ्तारी को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार र‍िया के ख‍िलाफ एनसीबी को कई सबूत म‍िले हैं।

एनसीबी के अनुसार, रिया ने माना कि कुछ मौकों पर उसने भी ड्रग्स लिया लेकिन किसी ड्रग पैडलर के सीधे टच में होने की बात से इनकार किया। लॉकडाउन के बाद जब ड्रग्स मिलनी बंद हो गयी थी तब रिया ने शौविक से कहकर ड्रग्‍स मंगवाई थी।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest