Monday, June 30, 2025
Homeदेशदेश: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

देश: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉकडाउन में कर रहे थे प्रवासी मजदूरों की…

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर बताया है कि उनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर राजघाट पर धरना पर बैठे थे। जिसके बाद उनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लॉकडाउन के दौरान घरना और प्रदर्शन करने की मनाही है। उनके साथ ही इस घरना में आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे और संजय सिंह भी शामिल हुए।

दरअसल, पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर आज ही राजघाट पर धरने पर बैठे थे। यशवंत सिन्हा के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह और प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर उनके साथ राजघाट पर धरने पर बैठे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सिन्हा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह धरने पर बैठे रहेंगे।

पूर्व भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी सरकार के आलोचक सिन्हा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद करने में राज्य और केंद्र सरकारें नाकाम रही हैं। इन सब के बीच सरकार की तरफ से प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। बावजूद इसके अभी भी हजारों की संख्या में श्रमिक पैदल ही जा रहे हैं। राज्य सरकारों के साथ मिलकर भारतीय रेल भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। ऐसे में सशस्त्र बलों को इनकी मदद के लिए तैनात किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘हमारी साधारण सी मांग है कि सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी दी जाए कि वे अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का उपयोग करके इन प्रवासी श्रमिकों को सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाएं।’ सिन्हा ने कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह धरने पर बैठे रहेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू है। 31 मई तक लॉकडाउन का चौथा चरण चलेगा। इस दौरान काम धंधा बंद होने के कारण प्रवासी श्रमिक पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। सोशल मीडिया पर इनकी परेशानियों को बयां करते सैकड़ों वीडियो तैर रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest