Tuesday, January 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़मूंगफली के नियमित सेवन से नहीं होती खून की कमी,पढ़े इसके अनेक...

मूंगफली के नियमित सेवन से नहीं होती खून की कमी,पढ़े इसके अनेक फायदे

मूंगफली ज्यादतर लोग टाइम पास के लिए खाते हैं। बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, मेला, आदि जगहों पर यह आसानी से उपलब्ध है। मुंगफली में खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, यह स्वास्थ के दृष्टि से उतना ही लाभकारी है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शारीरिक वृद्धि के लिए लाभकारी है। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम, जिंक विटामिन ई और विटामिन बी 6 आदि तत्व पाये जाते हैं। इसके सेवन से दिल, दिमाग फीट रहता है। 

मूंगफली खाने के फायदे 

1. मूंगफली के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। 

2. मूंगफली खाने से पाचन क्रिया बेहतर होता है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 

3. मूूंगफली खाने से दिल से बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

4. मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होती है।

5. गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है.

6.  इसमें कैल्शियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा होती है, इससे हड्डियां मजबूत होती है।

7. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा में निखार लाता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!