Advertisement
बिलासपुरलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

जानिए होली के रंग छुड़ाने के आसान TIPS

होली के दिन रंगों से खेलना बहुत अच्छा लगता है। होली खत्म होने के बाद यही रंग त्वचा या बालों पर रह जाएं तो बड़ा अजीब लगता है और उससे । होली खेलने के दौरान आपको अपनी सेहत की भी फिक्र करनी चाहिए। जरा सी लापरवाही आपकी त्वचा या बालों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

ज्यादातर होली के रंगों में केमिकल्स होते हैं और रंगों से त्वचा और बाल खराब हो सकते हैं। लापरवाही बरते जाने की स्थिति में आपकी त्वचा और बाल लंबे समय तक खराब हो सकते हैं। इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल किए जाते हैं। आईए जानते हैं कि होली के रंगों को आसानी से छुड़ाने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए और किन टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस संबंध में ब्यूटिशियन रश्मि शर्मा बताती हैं कि होली खेलने के बाद बारी होती है रंग निकालने की। हर्बल रंग या आर्गेनिक रंग तो आसानी से छूट जाते है। लेकिन अगर आपको केमिकल वाले रंग छुड़ाने में दिक्कत हो रही है तो आप इन उपायों को करें।

पहले आप चेहरे और हाथों का रंग छुड़ाने के लिए दही और बेसन का उपयोग करें। उसके बाद भी अगर रंग नहीं छूटता हो तो नींबू की कटी हुई फाक लेकर उसे धीरे-धीरे चेहरे पर रगड़े। इससे रंग आसानी से उतर जाएगा।

एक बात का ध्यान रखें के इस दौरान आपके चेहरे पर जलन नहीं हो इसके लिए आप रंग छुड़ाने के बाद तुरंत मॉश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग निकालने के लिए मस्लिन क्लोथ का प्रयोग भी किया जा सकता है। फिर भी ऐसा हो सकता है कि आपको चहरे और स्किन में जलन हो। इसके लिए आप खीरा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शरीर के किसी भी हिस्से पर लगा रंग आसानी से उतारे कोई जबरदस्ती नहीं करें।

रंग छुड़ाने के और भी उपाय-

-चेहरे के रंग को छुड़ाने के लिए आप खीरे का उपयोग करें।
-रंग उतारने के लिए आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध एक अच्छा मॉश्चराइजर माना जाता है जो आपकी त्वचा को सॉफ्ट भी रखता है।

इसके अलावा नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। त्वचा पर भिगोई हुई मुल्तानी मिट्टी लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। फिर उसे धो लें।
– बेसन या आटे में नींबू का रस डालकर रंग छुड़ा सकते हैं।
– नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे लगाएं, फिर नहा लें। इससे भी रंग उतर सकता है।
– नारियल के तेल या दही से त्वचा को धीरे-धीरे रंग को साफ कर सकते हैं।

– होली खेलने के बाद आप फैशियल, मैनिक्योर और पैडीक्योर आदि भी करा सकते हैं।
– खीरे का रस, गुलाब जल और एक चम्मच सिरका पाउडर का पेस्ट बना लें और इससे मुंह धोएं। इससे रंग तो साफ होगा ही त्वचा भी खिल उठेगी।
– दूध, कच्चा पपीता, मुल्तानी मिट्टी व बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो डालें।
– मसूर की दाल, संतरे का छिलका व बादाम का दूध के साथ पेस्ट बनाएं और त्वचा पर लगाएं और धो लें।

यदि चेहरे पर या त्वचा पर रंग लगने पर जलन होती है तो आपको चाहिए कि आप तुरंत जलन वाले हिस्से को धोएं और उस पर क्रीम या लोशन लगाएं। इन उपायों को अपनाकर आप निश्चित तौर पर होली के रंग, सेहत के संग खेल सकते हैं। ध्यान रहें होली का रंग किसी भी मायने में आपके सेहत को फीका ना करें। इन्हीं चंद चीजों को ध्यान में रखते हुआ आप अपनी होली के रंगों के खुद का भी ख्याल रख सकते हैं।

अगली होली पर ये रखें ध्यान…

वैसे होली खेलने से पहले यदि आप इन चीजों का ध्यान रखते तो शायद आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। खैर कोई नहीं होली तो हर साल ही आती है, इस बार न सही पर अगली बार होली खेलने जाने से पहले इन बातों का अवश्य ध्यान रखें।

होली खेलने से पहले की छह सावधानियां-
होली को हेल्दी बनाने के लिए होली पर सूखे और हल्के रंगों का इस्तेमाल करें।
आपको चाहिए कि आप सावधानी बरतें और अपनी आंखों में रंग को जाने से बचाएं।
यदि आंखों में रंग चला भी जाए तो आंखों को तुरंत साफ पानी से आंखें धो लें।
होली के दौरान केमिकल वाले रंगों के प्रयोग से बचें।
ज्यादा देर तक रंगों को त्वचा पर नहीं रहने दें।
आप शरीर के खुल हिस्सों पर ऑयल लगाएं, इससे आपकी त्वचा पर रंग नहीं चढ़ेगा।

होली खेलने से पहले

आपको होली के रंगों से सराबोर होने से पहले अपने चेहरे, हाथों और शरीर के खुले हिस्सों पर मॉश्चराइजर क्रीम या फिर सनस्क्रीन लोशन अच्छी तरह से लगाना चाहिए। क्रीम को लगभग 10 मिनट तक त्‍वचा पर रगड़े और उसके बाद कुछ देर सूखने दें।

ये उपाय ना सिर्फ आपको होली के रंगों से होने वाली साइड इफेक्ट्स से बचाएगा बल्कि आपको धूप के नुकसान से भी बचाएगा। आप होली पर सूखे और हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। इसके लिए गुलाल बेहतर विकल्प है।

error: Content is protected !!