Thursday, February 13, 2025
Homeलाइफस्टाइलसरसों का तेल भी है सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद

सरसों का तेल भी है सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद

सरसों का तेल भी है सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद

सरसों का तेल भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है| कुछ लोग इसे कड़वे तेल के नाम से जानते हैं| आयुर्वेद चिकित्सा में इसे औषधि के रूप में जाना जाता है| सरसों का तेल खाने और शरीर पर मालिश करने दोनों के लिए फायदेमंद होता है| इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कान दर्द, जोड़ो के दर्द, गठिए के दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते है| इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह हेल्थ संबधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है| इसके गुणों की जानकारी प्राप्त करके आप इसे रोजाना इस्तेमाल जरूर करेंगे|

1| दांतों की समस्या से पाए निजात

अगर आप मसूड़ो में सूजन, दांतों में दर्द और खून निकलने की समस्या से परेशान है, तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर सुबह-शाम मालिश करें| इन समस्याओं से छुटकारा होने के साथ आपके दांत भी पहले से मजबूत होगें|

2| कैंसर से रखें दूर

सरसों के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर की गाठ को बनने से रोकता है| यह शरीर को अलग-अलग तरह के कैंसर से दूर रखता है|

3| मासपेशियों को रखें मजबूत

सरसों के तेल से मालिश करने पर शरीर में गर्माहट पैदा होने के साथ मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं और रक्त का संचार भी बढ़ता है| इसकी तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इससे की मालिश काफी फायदेमंद रहती है|

4| स्किन संबधी समस्याओं से पाए राहत

स्किन प्रॉब्लम्स जैसे ड्राईनेस, डलनेस होने पर सरसों के तेल से मालिश करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं| यह आपकी स्किन को चमकदार और साफ रखता है और शरीर के किसी भी भाग में फंगस को होने से रोकता है|

5| सर्दी और खांसी से पाए राहत

खांसी और बलगम की समस्या होने पर एक चम्मच सरसों के तेल में कपूर मिला कर छाती पर लगाएं| अगर आप इस समस्या से जल्दी राहत पाना चाहते है तो पानी में थोड़ी मात्रा में तेल और जीरा डाल कर उबाल लें और फिर इसकी भाप लें| इससे श्वास नली खुल जाती है और जुकाम, खांसी करने वाली बलगम नष्ट होती है|

6| दिल को बनाएं मजबूत

सरसों के तेल में पाएं जाने वाले तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और साथ ही में कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बनाएं रखते हैं| यह मोटापे, ब्लडप्रेशर, हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा दिलाता है|

7| पाचन तंत्र रखें मजबूत

जिन लोगों को भूख कम लगती हैं, वह खाना बनाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें| यह खाना पचाने में काफी मददगार है और यह पाचन तंत्र को भी दुरूस्त रखता है| इससे बना खाना सेहत के लिए लाभकारी रहता है|

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!