Monday, November 10, 2025
Homeबिलासपुरमहापौर को कांग्रेसी महिलाओ ने भेंट की चूड़ियां, विवाद गरमाया, शैलेष ने...

महापौर को कांग्रेसी महिलाओ ने भेंट की चूड़ियां, विवाद गरमाया, शैलेष ने कहा भाजपा की गुंडागर्दी

बिलासपुर। नगर निगम सफाईकर्मचारियों की नियमतिकरण मामले में क्रमिक भूख हड़ताल के समर्थन में बैठी कांग्रेस नेत्रियों ने महापौर किशोर रॉय पर विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।महापौर द्वारा कांग्रेस नेत्रियों से विवाद करने का जिला कांग्रेस कमेटी ने घोर निन्दा की है।

गौरतलब हो कि बिलासपुर नगर निगम में कार्यरत्त सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमतिकरण की मांगों को लेकर विगत 17 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है जिसमे कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस नेत्रियों ने क्रमिको की मांग का समर्थन करते हुए भूख हड़ताल में बढ़चढ़ के भूमिका निभा रहे है इसी क्रम में आज नगर निगम विकास भवन में जब महापौर किशोर रॉय पहुंचे तो कांग्रेस नेत्रियों ने महापौर किशोर रॉय से सफाई कर्मचारियों के नियमतिकरण के संदर्भ में सवाल पूछा तो महापौर पूछे गए सवाल से किनारा करते हुए इधर-उधर की बाते करने लगे जिसके बाद महापौर से दुबारा सवाल पूछा गया जिसके बाद महापौर कांग्रेस नेत्रियों द्वारा पूछे गए सवाल को नज़र अंदाज़ करते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे जिससे महिला कांग्रेसियो ने निगम प्रशासन और महापौर के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए महिलाओ ने किशोर रॉय को चूड़ियां भेंट की गई। नगर निगम विकास भवन से निकलने के बाद महापौर कुछ समय के बाद दुबारा धरना स्थल पहुंचे और क्रोधावेश किशोर रॉय ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो एवं महिला कांग्रेसियो पर बरस पड़े यही नही जब महापौर किशोर रॉय धरना स्थल पहुंचे तो अपने साथ पुलिस बल को भी साथ लेकर आये थे जिसके बाद धरना स्थल में ही दोनो पक्षो में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगी और पुलिस को मोर्चा सम्हालना पड़ा। जिसके बाद घटना की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तक पहुंची तो सभी ने महापौर के द्वारा किये गए व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

शैलेष पाण्डेय ने महापौर के व्यवहार को भाजपा की गुंडागर्दी कहा

महापौर किशोर रॉय और महिला कांग्रेस नेत्रियों के बीच हुए विवाद के बाद कांग्रेस के चहिते नेता शैलेष पाण्डेय ने किशोर रॉय की हरकतों को भाजपा की गुंडागर्दी का मुखौटा बताया है उन्होंने कहा कि महिलाओ के साथ जिस प्रकार विवाद किया गया उसका जवाब आने वाला समय बतायेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest